Menu

कितना जानते है शिव शंकर महादेव महाकाल के बारे में।

कितना जानते है शिव शंकर महादेव महाकाल के बारे में।

भोले बाबा के भगतो को प्रणाम 

अगर आप हमारे इस लेख तक पहुँच गए है तो आप जरूर बाबा जी के बारे में और ज्ञान प्राप्त करने के इच्छुक है।  पर भोले बाबा जी का ज्ञान कभी ना ख़तम होने वाला जल का श्रोत है , जिसमे जितना अन्दर जाते जाओगे बाबा जी को उतना ही जानते और अपने पास पाओगे।  अगर इस लेख में हमसे कोई भूल हो गयी हो तो हम पहले ही उस के लिए क्षमा प्रार्थी है।  तो आईये शुरू करते है लेके बाबा का नाम।  जय महाकाल, जय महादेव.  



    जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी

    शिव कौन है?

    कितना जानते है शिव शंकर महादेव महाकाल के बारे में।
    Image Courtesy - Google
    शंकर या महादेव आरण्य संस्कृति जो आगे चल कर सनातन शिव धर्म नाम से जाने जाती है में सबसे महत्वपूर्ण देवताओं में एक है। वह त्रिदेवों में एक देव हैं। इन्हें देवों के देव महादेव भी कहते हैं। इन्हें भोलेनाथ, शंकर, महेश, रुद्र, नीलकंठ, गंगाधर आदि नामों से भी जाना जाता है। तंत्र साधना में इन्हे भैरव के नाम से भी जाना जाता है।हिन्दू शिव घर्म शिव-धर्म के प्रमुख देवताओं में से। वेद में इनका नाम रुद्र है। यह व्यक्ति की चेतना के अन्तर्यामी हैं। इनकी अर्धांगिनी (शक्ति) का नाम पार्वती है। उनके बेटे कार्तिकेय और गणेश हैं, और पुत्री अशोक सुंदरी हैं। शिव अधिक्तर चित्रों में योगी के रूप में देखे जाते हैं और उनकी पूजा शिवलिंग और मूर्ति दोनों रूपों में की जाती है। शिव के गले में नाग देवता विराजित हैं और हाथों में डमरू और त्रिशूल लिए हुए हैं। कैलाश में उनका वास है। यह शैव मत के आधार है। इस मत में शिव के साथ शक्ति सर्व रूप में पूजित है।


     Kuch Mil Gya, पर आप पढ़ रहे है : कितना जानते है आप शिव शंकर महादेव महाकाल के बारे में। 
    शंकर जी को संहार का देवता कहा जाता है। शंकर जी सौम्य आकृति और रौद्ररूप दोनों के लिए विख्यात हैं। अन्य देवों से माना गया है। सृष्टि की उत्पत्ति, स्थिति और संहार के अधिपति शिव हैं। त्रिदेवों में भगवान शिव संहार के देवता माने गए हैं। शिव अनादि और सृष्टि प्रक्रिया के आदिस्रोत हैं और यह काल महाकाल ही ज्योतिषशास्त्र के आधार हैं। शिव का अर्थ यद्यपि कल्याणकारी माना गया है, लेकिन वे हमेशा लय और प्रलय दोनों को अपने अधीन किए हुए हैं।



     रावण, शनि, कश्यप ऋषि आदि उनके भक्त हुए हैं। शिव सभी को समान दृष्टि से देखते है इसलिए उन्हें महादेव ने कहा है। शिव के कुछ प्रचलित नाम, महाकाल, आदिदेव, किरात, शंकर, चन्द्रशेखर, जटाधारी, नागनाथ, मृत्युंजय, त्रयम्बक, महेश, विश्वेश, महारुद्र, विषधर, नीलकंठ, महाशिव, उमापति, काल भैरव, भूतनाथ आदि। भगवान शिव को रूद्र नाम से जाना जाता है रुद्र का अर्थ है रुत दूर करने वाला अर्थात दुखों को हरने वाला अतः भगवान शिव का स्वरूप कल्याण कारक है रुद्राष्टाध्याई के पांचवी अध्याय में भगवान शिव के कई रूप वर्णन है रूद्र देवता को स्थावर जंगम सर्व पदार्थ रूप सर्व जाति मनुष्य देव पशु वनस्पति रूप मानकर के सराव अंतर्यामी भाव और सर्वोत्तम भाव सिद्ध किया गया है इस भाव से ज्ञात हुए साधक सवाई है। 



    रामायण में भगवान राम के कथन अनुसार शिव और राम में अंतर जानने वाला कभी भी भगवान शिव का या भगवान राम का प्रिय नहीं हो। शुक्ल यजुर्वेद संहिता के अंतर्गत रुद्र अष्टाध्याई के अनुसार सूर्य इंद्र विराट पुरुष हरे वृक्ष अन्न जल वायु एवं मनुष्य के मनुष्य के कल्याण के सभी हेतु भगवान शिव के ही स्वरूप है भगवान सूर्य के रूप में वह शिव भगवान मनुष्य के कर्मों-भली-भक्ति के दर्शन करते हैं। उन्हें वैसा ही फल देते हैं आशय यह है कि संपूर्ण सृष्टि शिवमय है मनुष्य अपने अपने कर्मानुसार फल पाते हैं। अर्थात स्वस्थ बुद्धि वालों को वृष्टि जल अन्य आदि भगवान शिव प्रदान करते हैं और दुर्बुद्धि लोग को व्याधि दुख और मृत्यु आदि का विधान भी शिवजी करते हैं।




    शिव अनादि है


    जिस प्रकार इस ब्रह्मण्ड का ना कोई अंत है, न कोई छोर और न ही कोई सुरुआत, उसी प्रकार शिव अनादि है सम्पूर्ण ब्रह्मांड शिव के अंदर समाया हुआ है जब कुछ नहीं था तब भी शिव थे जब कुछ न होगा तब भी शिव ही होंगे। शिव को महाकाल कहा जाता है, अर्थात समय। शिव अपने इस स्वरूप द्वारा पूर्ण सृष्टि का भरण-पोषण करते हैं। इसी स्वरूप द्वारा परमात्मा ने अपने ओज व उष्णता की शक्ति से सभी ग्रहों को एकत्रित कर रखा है। परमात्मा का यह स्वरूप अत्यंत ही कल्याणकारी माना जाता है क्योंकि पूर्ण सृष्टि का आधार इसी स्वरूप पर टिका हुआ है।



    शिव पुराण


    पवित्र शिव पुराण एक लेख के अनुसार , शिव जी ने देवी दुर्गा जी से कहा कि हे मात ब्रह्मा तुम्हारी सन्तान है तथा विष्णु की उतप्पति भी आप से हुई है तो उनके बाद उतपन्न होने वाला में भी आपकी सन्तान हुआ। 

    Kuch Mil Gya, पर आप पढ़ रहे है : कितना जानते है आप शिव शंकर महादेव महाकाल के बारे में। 

    शिव के नंदी गण के नाम 


    1. नंदी
    2. भृंगी
    3. रिटी
    4. टुंडी
    5. श्रृंगी
    6. नन्दिकेश्वर
    7. बेताल
    8. पिशाच
    9. तोतला
    10. भूतनाथ

    शिव की अष्टमूर्ति


    1. क्षितिमूर्ति -सर्व

    2. जलमूर्ति -भव

    3. अग्निमूर्ति -रूद्र

    4. वायुमूर्ति -उग्र

    5. आकाशमूर्ति -भीम

    6. यजमानमूर्ति -पशुपति

    7. चन्द्रमूर्ति -महादेव

    8. सूर्यमूर्ति -ईशान










    शिवरात्रि का पूजन

    कितना जानते है आप शिव शंकर महादेव महाकाल के बारे में।
    कितना जानते है आप शिव शंकर महादेव महाकाल के बारे में। 


    शिवरात्रि की पूजा रात्रि के चारों प्रहर में करनी चाहिए। शिव को बिल्वपत्र, पुष्प, चन्दन का स्नान प्रिय हैं। इनकी पूजा के लिये दूध, दही, घी, शकर, शहद इन पांच अमृत जिसे पञ्चामृत कहा जाता है, से की जाती है। शिव का त्रिशूल और डमरू की ध्वनि मंगल, गुरु से संबंधित हैं। चंद्रमा उनके मस्तक पर विराजमान होकर अपनी कांति से अनंताकाश में जटाधारी महामृत्युंजय को प्रसन्न रखता है तो बुधादि ग्रह समभाव में सहायक बनते हैं। महामृत्युंजय मंत्र शिव आराधना का महामंत्र है।

    शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग

    कितना जानते है आप शिव शंकर महादेव महाकाल के बारे में।
    कितना जानते है आप शिव शंकर महादेव महाकाल के बारे में। 

    हिन्दू धर्म में पुराणों के अनुसार शिवजी जहाँ-जहाँ स्वयं प्रगट हुए उन बारह स्थानों पर स्थित शिवलिंगों को ज्योतिर्लिंगों के रूप में पूजा जाता है। ये संख्या में 12 है। 

    सौराष्ट्र प्रदेश (काठियावाड़) में श्रीसोमनाथ, 
    श्रीशैल पर श्रीमल्लिकार्जुन, 
    उज्जयिनी (उज्जैन) में श्रीमहाकाल, 
    ॐकारेश्वर अथवा ममलेश्वर, 
    परली में वैद्यनाथ, 
    डाकिनी नामक स्थान में श्रीभीमशंकर, 
    सेतुबंध पर श्री रामेश्वर, 
    दारुकावन में श्रीनागेश्वर, 
    वाराणसी (काशी) में श्री विश्वनाथ, 
    गौतमी (गोदावरी) के तट पर श्री त्र्यम्बकेश्वर, 
    हिमालय पर केदारखंड में श्रीकेदारनाथ और 
    शिवालय में श्रीघृष्णेश्वर।

    हिंदुओं में मान्यता है कि जो मनुष्य प्रतिदिन प्रात:काल और संध्या के समय इन बारह ज्योतिर्लिंगों का नाम लेता है, उसके सात जन्मों का किया हुआ पाप इन लिंगों के स्मरण मात्र से मिट जाता है।


    सौराष्ट्रे सोमनाथं च श्रीशैले मल्लिकार्जुनम्। :उज्जयिन्यां महाकालमोंकारममलेश्वरम्॥1॥
    परल्यां वैद्यनाथं च डाकिन्यां भीमशंकरम्।:सेतुबन्धे तु रामेशं नागेशं दारुकावने॥2॥
    वाराणस्यां तु विश्वेशं त्र्यम्बकं गौतमीतटे।:हिमालये तु केदारं घृष्णेशं च शिवालये॥3॥
    एतानि ज्योतिर्लिंगानि सायं प्रात: पठेन्नर:।:सप्तजन्मकृतं पापं स्मरणेन विनश्यति॥4॥
    12 ज्योतिर्लिंगों के नाम शिव पुराण अनुसार 

    1- सोमनाथ ज्योतिर्लिंग

    सोमनाथ ज्योतिर्लिंग
    सोमनाथ ज्योतिर्लिंग

    सोमनाथ ज्योतिर्लिंग भारत का ही नहीं अपितु इस पृथ्वी का पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। यह मंदिर गुजरात राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित है। शिवपुराण के अनुसार जब चंद्रमा को दक्ष प्रजापति ने क्षय रोग होने का श्राप दिया था, तब चंद्रमा ने इसी स्थान पर तप कर इस श्राप से मुक्ति पाई थी। ऐसा भी कहा जाता है कि इस शिवलिंग की स्थापना स्वयं चंद्रदेव ने की थी। विदेशी आक्रमणों के कारण यह 17 बार नष्ट हो चुका है। हर बार यह बिगड़ता और बनता रहा है।

    2 - मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग

    मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग
    मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग



    यह ज्योतिर्लिंग आन्ध्र प्रदेश में कृष्णा नदी के तट पर श्रीशैल नाम के पर्वत पर स्थित है। इस मंदिर का महत्व भगवान शिव के कैलाश पर्वत के समान कहा गया है। अनेक धार्मिक शास्त्र इसके धार्मिक और पौराणिक महत्व की व्याख्या करते हैं। कहते हैं कि इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने मात्र से ही व्यक्ति को उसके सभी पापों से मुक्ति मिलती है।
    एक पौराणिक कथा के अनुसार जहां पर यह ज्योतिर्लिंग है, उस पर्वत पर आकर शिव का पूजन करने से व्यक्ति को अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य फल प्राप्त होते हैं।

    3- महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग

    महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग
    महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग


    यह ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी कही जाने वाली उज्जैन नगरी में स्थित है। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की विशेषता है कि ये एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है। यहां प्रतिदिन सुबह की जाने वाली भस्मारती विश्व भर में प्रसिद्ध है। महाकालेश्वर की पूजा विशेष रूप से आयु वृद्धि और आयु पर आए हुए संकट को टालने के लिए की जाती है। उज्जैन वासी मानते हैं कि भगवान महाकालेश्वर ही उनके राजा हैं और वे ही उज्जैन की रक्षा कर रहे हैं।
     Kuch Mil Gya, पर आप पढ़ रहे है : कितना जानते है आप शिव शंकर महादेव महाकाल के बारे में। 

    4 - ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग

    ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग
    ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग

    ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध शहर इंदौर के समीप स्थित है। जिस स्थान पर यह ज्योतिर्लिंग स्थित है, उस स्थान पर नर्मदा नदी बहती है और पहाड़ी के चारों ओर नदी बहने से यहां ऊं का आकार बनता है। ऊं शब्द की उत्पति ब्रह्मा के मुख से हुई है। इसलिए किसी भी धार्मिक शास्त्र या वेदों का पाठ ऊं के साथ ही किया जाता है। यह ज्योतिर्लिंग औंकार अर्थात ऊं का आकार लिए हुए है, इस कारण इसे ओंकारेश्वर नाम से जाना जाता है।

    5 - केदारनाथ ज्योतिर्लिंग


    केदारनाथ ज्योतिर्लिंग
    केदारनाथ ज्योतिर्लिंग

    केदारनाथ स्थित ज्योतिर्लिंग भी भगवान शिव के 12 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में आता है। यह उत्तराखंड में स्थित है। बाबा केदारनाथ का मंदिर बद्रीनाथ के मार्ग में स्थित है। केदारनाथ समुद्र तल से 3584 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। केदारनाथ का वर्णन स्कन्द पुराण एवं शिव पुराण में भी मिलता है। यह तीर्थ भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। जिस प्रकार कैलाश का महत्व है उसी प्रकार का महत्व शिव जी ने केदार क्षेत्र को भी दिया है।

    6 - भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग

    भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग
    भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग

    भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के पूणे जिले में सह्याद्रि नामक पर्वत पर स्थित है। भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग को मोटेश्वर महादेव के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर के विषय में मान्यता है कि जो भक्त श्रृद्धा से इस मंदिर के प्रतिदिन सुबह सूर्य निकलने के बाद दर्शन करता है, उसके सात जन्मों के पाप दूर हो जाते हैं तथा उसके लिए स्वर्ग के मार्ग खुल जाते हैं।

    7 - काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग

    काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग
    काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग

    विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह उत्तर प्रदेश के काशी नामक स्थान पर स्थित है। काशी सभी धर्म स्थलों में सबसे अधिक महत्व रखती है। इसलिए सभी धर्म स्थलों में काशी का अत्यधिक महत्व कहा गया है। इस स्थान की मान्यता है, कि प्रलय आने पर भी यह स्थान बना रहेगा। इसकी रक्षा के लिए भगवान शिव इस स्थान को अपने त्रिशूल पर धारण कर लेंगे और प्रलय के टल जाने पर काशी को उसके स्थान पर पुन: रख देंगे।

     Kuch Mil Gya, पर आप पढ़ रहे है : कितना जानते है आप शिव शंकर महादेव महाकाल के बारे में। 

    8 - त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग

    त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग
    त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग

    यह ज्योतिर्लिंग गोदावरी नदी के करीब महाराष्ट्र राज्य के नासिक जिले में स्थित है। इस ज्योतिर्लिंग के सबसे अधिक निकट ब्रह्मागिरि नाम का पर्वत है। इसी पर्वत से गोदावरी नदी शुरूहोती है। भगवान शिव का एक नाम त्र्यंबकेश्वर भी है। कहा जाता है कि भगवान शिव को गौतम ऋषि और गोदावरी नदी के आग्रह पर यहां ज्योतिर्लिंग रूप में रहना पड़ा।

    9 - वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग

    वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग
    वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग

    श्री वैद्यनाथ शिवलिंग का समस्त ज्योतिर्लिंगों की गणना में नौवां स्थान बताया गया है। भगवान श्री वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग का मन्दिर जिस स्थान पर अवस्थित है, उसे वैद्यनाथ धाम कहा जाता है। यह स्थान झारखण्ड प्रान्त, पूर्व में बिहार प्रान्त के संथाल परगना के दुमका नामक जनपद में पड़ता है।

    10 - नागेश्वर ज्योतिर्लिंग

    नागेश्वर ज्योतिर्लिंग
    नागेश्वर ज्योतिर्लिंग

    यह ज्योतिर्लिंग गुजरात के बाहरी क्षेत्र में द्वारिका स्थान में स्थित है। धर्म शास्त्रों में भगवान शिव नागों के देवता है और नागेश्वर का पूर्ण अर्थ नागों का ईश्वर है। भगवान शिव का एक अन्य नाम नागेश्वर भी है। द्वारका पुरी से भी नागेश्वर ज्योतिर्लिंग की दूरी 17 मील की है। इस ज्योतिर्लिंग की महिमा में कहा गया है कि जो व्यक्ति पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ यहां दर्शनों के लिए आता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

    11- रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग

    रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग
    रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग

    यह ज्योतिर्लिंग तमिलनाडु राज्य के रामनाथ पुरं नामक स्थान में स्थित है। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक होने के साथ-साथ यह स्थान हिंदुओं के चार धामों में से एक भी है। इस ज्योतिर्लिंग के विषय में यह मान्यता है, कि इसकी स्थापना स्वयं भगवान श्रीराम ने की थी। भगवान राम के द्वारा स्थापित होने के कारण ही इस ज्योतिर्लिंग को भगवान राम का नाम रामेश्वरम दिया गया है।

    12 - घृष्णेश्वर मन्दिर ज्योतिर्लिंग

    घृष्णेश्वर मन्दिर ज्योतिर्लिंग
    घृष्णेश्वर मन्दिर ज्योतिर्लिंग

    घृष्णेश्वर महादेव का प्रसिद्ध मंदिर महाराष्ट्र के संभाजीनगर के समीप दौलताबाद के पास स्थित है। इसे घृसणेश्वर या घुश्मेश्वर के नाम से भी जाना जाता है। दूर-दूर से लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं और आत्मिक शांति प्राप्त करते हैं। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से यह अंतिम ज्योतिर्लिंग है। बौद्ध भिक्षुओं द्वारा निर्मित एलोरा की प्रसिद्ध गुफाएं इस मंदिर के समीप स्थित हैं। यहीं पर श्री एकनाथजी गुरु व श्री जनार्दन महाराज की समाधि भी है।
     Kuch Mil Gya, पर आप पढ़ रहे है : कितना जानते है आप शिव शंकर महादेव महाकाल के बारे में। 

    शिव महापुराण


    शिव महापुराण में देवो के देव महादेव अर्थात् महाकाल के बारे में विस्तार से बताया गया है शिव पुराण में शिव लीलाओ और उनके जीवन की सभी घटनाओ के बारे में उल्लेख किया गया है। शिव पुराण में प्रमुख रूप से 12  सहिंताये है। महादेव को एक बार इस दुनिया को बचाने के लिए विष का पान करना पड़ा था, और उस महाविनाशक विष को अपने कंठ में धारण करना पड़ा था। इसी वजह से उन्हें नीलकंठ के नाम से भी जाना जाता है।

    महाशिवरात्रि क्या होती है ?


    महाशिवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। भगवान शिव का यह प्रमुख पर्व फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी को शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माता पार्वती की पति रूप के महादेव शिव को पाने के लिये की गई तपस्या का फल महाशिवरात्रि है। इसी दिन माता पार्वती और शिव विवाह के पवित्र सूत्र में बंधे। शादी में जिन 7 वचनों का वादा वर वधु आपस में करते है उसका कारण शिव पार्वती विवाह है। महादेव शिव का जन्म उलेखन कुछ ही ग्रंथो में मिलता है। परंतु शिव अजन्मा है उनका जन्म या अवतार नही हुआ । महाशिवरात्रि को भारत वर्ष में काफी धूम धाम से मनाया जाता है ।

    - भगवान शिव के 108 नाम -


    1. ॐ भोलेनाथ नमः
    2. ॐ कैलाश पति नमः
    3. ॐ भूतनाथ नमः
    4. ॐ नंदराज नमः
    5. ॐ नन्दी की सवारी नमः
    6. ॐ ज्योतिलिंग नमः
    7. ॐ महाकाल नमः
    8. ॐ रुद्रनाथ नमः
    9. ॐ भीमशंकर नमः
    10. ॐ नटराज नमः
    11. ॐ प्रलेयन्कार नमः
    12. ॐ चंद्रमोली नमः
    13. ॐ डमरूधारी नमः
    14. ॐ चंद्रधारी नमः
    15. ॐ मलिकार्जुन नमः
    16. ॐ भीमेश्वर नमः
    17. ॐ विषधारी नमः
    18. ॐ बम भोले नमः
    19. ॐ ओंकार स्वामी नमः
    20. ॐ ओंकारेश्वर नमः
    21. ॐ शंकर त्रिशूलधारी नमः
    22. ॐ विश्वनाथ नमः
    23. ॐ अनादिदेव नमः
    24. ॐ उमापति नमः
    25. ॐ गोरापति नमः
    26. ॐ गणपिता नमः
    27. ॐ भोले बाबा नमः
    28. ॐ शिवजी नमः
    29. ॐ शम्भु नमः
    30. ॐ नीलकंठ नमः
    31. ॐ महाकालेश्वर नमः
    32. ॐ त्रिपुरारी नमः
    33. ॐ त्रिलोकनाथ नमः
    34. ॐ त्रिनेत्रधारी नमः
    35. ॐ बर्फानी बाबा नमः
    36. ॐ जगतपिता नमः
    37. ॐ मृत्युन्जन नमः
    38. ॐ नागधारी नमः
    39.  ॐ रामेश्वर नमः
    40. ॐ लंकेश्वर नमः
    41. ॐ अमरनाथ नमः
    42. ॐ केदारनाथ नमः
    43. ॐ मंगलेश्वर नमः
    44. ॐ अर्धनारीश्वर नमः
    45. ॐ नागार्जुन नमः
    46. ॐ जटाधारी नमः
    47. ॐ नीलेश्वर नमः
    48. ॐ गलसर्पमाला नमः
    49.  ॐ दीनानाथ नमः
    50. ॐ सोमनाथ नमः
    51. ॐ जोगी नमः
    52. ॐ भंडारी बाबा नमः
    53. ॐ बमलेहरी नमः
    54. ॐ गोरीशंकर नमः
    55. ॐ शिवाकांत नमः
    56. ॐ महेश्वराए नमः
    57. ॐ महेश नमः
    58. ॐ ओलोकानाथ नमः
    59. ॐ आदिनाथ नमः
    60. ॐ देवदेवेश्वर नमः
    61. ॐ प्राणनाथ नमः
    62. ॐ शिवम् नमः
    63. ॐ महादानी नमः
    64. ॐ शिवदानी नमः
    65. ॐ संकटहारी नमः
    66. ॐ महेश्वर नमः
    67. ॐ रुंडमालाधारी नमः
    68. ॐ जगपालनकर्ता नमः
    69. ॐ पशुपति नमः
    70. ॐ संगमेश्वर नमः
    71. ॐ दक्षेश्वर नमः
    72. ॐ घ्रेनश्वर नमः
    73. ॐ मणिमहेश नमः
    74. ॐ अनादी नमः
    75. ॐ अमर नमः
    76. ॐ आशुतोष महाराज नमः
    77. ॐ विलवकेश्वर नमः
    78. ॐ अचलेश्वर नमः
    79. ॐ अभयंकर नमः
    80. ॐ पातालेश्वर नमः
    81. ॐ धूधेश्वर नमः
    82. ॐ सर्पधारी नमः
    83. ॐ त्रिलोकिनरेश नमः
    84. ॐ हठ योगी नमः
    85. ॐ विश्लेश्वर नमः
    86.  ॐ नागाधिराज नमः
    87.  ॐ सर्वेश्वर नमः
    88. ॐ उमाकांत नमः
    89. ॐ बाबा चंद्रेश्वर नमः
    90. ॐ त्रिकालदर्शी नमः
    91. ॐ त्रिलोकी स्वामी नमः
    92. ॐ महादेव नमः
    93. ॐ गढ़शंकर नमः
    94. ॐ मुक्तेश्वर नमः
    95. ॐ नटेषर नमः
    96. ॐ गिरजापति नमः
    97. ॐ भद्रेश्वर नमः
    98. ॐ त्रिपुनाशक नमः
    99. ॐ निर्जेश्वर नमः
    100. ॐ किरातेश्वर नमः
    101. ॐ जागेश्वर नमः
    102. ॐ अबधूतपति नमः
    103. ॐ भीलपति नमः
    104. ॐ जितनाथ नमः
    105. ॐ वृषेश्वर नमः
    106. ॐ भूतेश्वर नमः
    107. ॐ बैजूनाथ नमः
    108. ॐ नागेश्वर नमः

    कैलाश मानसरोवर


    कुछ कथाओं के अनुसार कैलाश सरोवर को शिव का निवास स्थान माना जाता है।

    भगवान शिव के अनेक अवतार है प्रलयकाल के समय इनका अवतार निराकार ब्रह्मम जिसे कि उत्तराखण्ड में निरंकारदेवता के नाम से भी पूजा जाता है एक ऐसा हि अन्य अवतार है भैरवनाथ अवतार जिसे भैरवबाबा के नाम से पूजा जाता है।



    हम उमीद करते है कि हमारी साइट www.kuchmilgya.com  पर  "कितना जानते है आप शिव शंकर महादेव महाकाल के बारे में। "आर्टिकल में आपके सभी सवालों के जवाब मिल गए होगें तो अगर आपकों हमारा यह आर्टिकल पसंद आता हैं और आपकों इसे मदत मिलती हैं तो इसे अपने दोस्तों के साथ  Facebook ,Twitter , Whatsapp पर  जरूर Share करें और अगर आपका कोई सवाल या जवाब इस आर्टिकल में नही मिलता है तो आप हमने कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते है हम जल्द से जल्द आपके सवालों का जवाब देने का प्रयास करेगें।

    Ads middle content1

    Ads middle content2