हैंड सैनिटाइजर कितने समय तक काम करता है ?
वैश्विक स्तर पर फैलें कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए सभी को घरों में रहने और बार-बार हाथ धोने या हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करने की सलाह दी गई है. लेकिन इसके चलते लोगों के मन में यह सवाल बना रहता है कि हैंड सैनिटाइजर कितनी देर तक हमारे हाथों पर काम कर सकता है? ये सवाल बहुत आम है लेकिन संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए बहुत ही जरूरी है, तो आइए हम आपको बताते हैं कि हैंड सैनिटाइजर आपके हाथों पर कितने समय तक रहता है और कब और कैसे इसका इस्तेमाल करें.
KUCH MIL GYA, पर आप पढ़ रहे है: हैंड सैनिटाइजर कितने समय तक काम करता है ?
बाहर निकलने पर हाथों को सैनिटाइज जरूरी करें
यह हमें वायरस से बचाने में मददगार हो सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो वायरस को फैलने से रोकने का एक सबसे अच्छा तरीका है, एल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करना.
यह लंबे समय तक काम नहीं करता है और इसलिए साबुन और पानी से हाथ धोना बेहतर होता है. वैसे हैंड सैनिटाइज़र एक सुविधाजनक विकल्प है. जब आप साबुन और पानी से हाथ धोते हैं तो सभी तरह के कीटाणु नाली में बह जाते हैं जबकि हैंड सैनिटाइजर आपके हाथ पर मौजूद सभी कीटाणुओं को उसी समय मार देता है. लेकिन जैसे ही आप किसी दूसरी दूषित सतह के संपर्क में आते हैं तो आपके हाथ फिर से गंदे हो जाते हैं. इसलिए आपके हाथ कितनी देर तक सेफ रहेंगे यह आपके द्वारा किसी संक्रमित चीज को छूने पर निर्भर करता हैं.
ये भी जरूर देखें :-
सच में काम करता है हैंड सैनिटाइजर?
KUCH MIL GYA, पर आप पढ़ रहे है: हैंड सैनिटाइजर कितने समय तक काम करता है ?
कब-कब आवश्यक है हाथ धोना
बरते ये सावधानियां हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करते समय
इसका उपयोग करते वक्त अपने हाथों को कवर करें और उसके सूख जाने तक एक साथ रगड़ें. जब आपको अपने हाथ स्पष्ट रूप से गंदे दिखाई दें तो सैनिटाइज़र और स्प्रे काम नहीं करते हैं. इसके लिए आपको अपने हाथ साबुन और पानी से ही धोने चाहिए.
साबुन और पानी से कितनी देर हाथ धोएं
