Menu

स्वप्न शास्त्र: शुभ-अशुभ फल अजीबो-गरीब सपनो के

स्वप्न शास्त्र: शुभ-अशुभ फल अजीबो-गरीब सपनो के

स्वप्न शास्त्र: शुभ-अशुभ फल अजीबो-गरीब सपनो के
स्वप्न शास्त्र: शुभ-अशुभ फल अजीबो-गरीब सपनो के 

हिन्दू धर्म में नींद में आने वाले सपनों का भी अपना अलग महत्व बताया गया है। किसी का मानना होता है कि नींद में आने वाले सपने सिर्फ और सिर्फ आपके दिमाग की या आपकी सोची हुई चीजों की उपज होती हैं। वहीं कुछ लोगों का ये तक मानना है कि आपके सपने आपके पूर्व जन्म की यादें होती हैं।


शुभ-अशुभ फल सपनो के 

सपने देखना एक स्वाभाविक क्रिया है। कई सपने ऐसे होते हैं जो आपकी जिंदगी से मेल खाते हैं मगर कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जिनका आपकी अभी की जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं होता।
वो बस आपके मन को विचलित कर जाते हैं। क्या होता है इन सपनों का मतलब और कौन से सपने होते हैं शुभ, कौन से अशुभ आइए हम बताते हैं आपको-

तुरीयावस्था में आते हैं सपने

दरअसल सपने ना तो आपको जागते हुए आते है और ना ही तब जब आप बहुत गहरी नींद में हों। सपने तुरीयावस्था में आते हैं। जो इन दोनों के बीच की जगह होती है। बहुत सारे एक्सपर्ट्स का मानना है कि आपके सपनों के पीछे कहीं ना कहीं आपके ग्रहों और नक्षत्रों का हाथ होता है।


ये होते हैं शुभ सपने

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपको सपने में कमल का फूल, बंदर, हंस और गाय का सपना आए तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ये सपने धन संपत्ति और वैभव के साथ संतान प्राप्ति के भी सूचक होते हैं। इसके अलावा अगर आप सपने में कोई सफेद चीज देख रहे हैं तो समझिए आपको किसी बड़ी मुसीबत से छुटकारा मिलने वाला है।


ये भी जरूर देखें :-


पानी या नहाने का सपना

अगर आपको कभी सपने में पानी दिखे या शांत और ठंडा जल दिखे या आप खुद को नहाता हुए देखें तो इसे भी शुभ सपना कहा जाता है। अगर आपको सपने में सेब दिखे तो माना जाता है कि ये आपके दीर्घ आयु का संकेत देता है। कहीं से गिरना, आग की पकड़ में आना जैसा सपना भी शुभ होता है।


ये होते हैं अशुभ सपने

अगर आप सपने में सोना, जेवर, गहने जैसे सपने देखते हैं तो समझिए की ये आपके लिए बिल्कुल शुभ नहीं हैं। ये सपने बीमारी का संकेत देते हैं। इसके अलावा शादी का सपना या नाचने या हंसने का सपना भी अशुभ माना जाता है। नदी में डूबना, मल विर्सजन करना और सांप को मारना, लाल फूरों के पेड़ जैसे सपने अशुभ माने जाते हैं।


Khurwal World  साथ जुड़ने और नयी ख़बरों के लिए हमें सब्सक्राइब करना मत भूलें।  और कमंट करके अपनी राय हमारे साथ जरूर शेयर करें। 

Khurwal World अब टेलीग्राम पर है। हमारे चैनल ( @kuchmilgya ) से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाएं।


Ads middle content1

Ads middle content2