Menu

सेंधा नमक | Sendha Namak

सेंधा नमक | Sendha Namak

नमक किचन का राजकुमार है। तो सेंधा नमक किचन का राजा है । 
सेंधा नमक | Sendha Namak
सेंधा नमक | Sendha Namak

    सेंधा नमक परिचय।  (Introduction)


    सेंधा नमक :- ज्यादातर घरों में सामान्य नमक (टेबल साल्ट) ही यूज किया जाता है। तो सामान्य नमक सेंधा नमक या फिर बाकी नमक में से  हमारे लिए कौन-सा नमक अच्छा है? सामान्य नमक जो खारे पानी से बनता है या वह जो जमीन के नीचे स्थित खारी चट्टानों से निकाला जाता है और जिसे सेंधा या सेंधव नमक कहा जाता है।

    नमक एक ऐसा मसाला है जो हर चीज में इस्तेमाल होता है। कुछ लोग कम नमक खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग ​अधिक नमक खाना पसंद करते हैं। नमक सोडियम का सबसे अच्छा और सीधा स्त्रोत है।

    सोडियम खाना पचाने के साथ ही हमारे पाचन तंत्र को भी अच्छा रखता है। लेकिन जब लोग सोडियम का अधिक मात्रा में सेवन करने लगते हैं तो ये शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाता है।

    सोडियम और क्लोराइड हमारे शरीर की हर कोशिका के अंदर और बाहर मौजूद अन्य खनिजों के साथ तालमेल बनाकर शरीर को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है।

    5 प्रकार के होते हैं नमक। 

    1. टेबल सॉल्ट । (सादा नमक)
    2.  सेंधा नमक। 
    3. काला नमक।  (ब्लैक सॉल्ट)
    4. लो-सोडियम सॉल्ट। 
    5. सी सॉल्ट। 

    यहां हम बात करेंगे सेंधा नमक की।

    क्यों अच्छा है सेंधा नमक?


    सेंधा नमक में होते है ज्यादा मिनरल्स। 


    सेंधा नमक में लगभग 85 फीसदी सोडियम क्लोराइड होता है, जबकि शेष 15 फीसदी में अन्य खनिज जैसे आयरन, कॉपर, जिंक, आयोडीन, मैंगनीज, मैग्नेशियम, सेलेनियम सहित कम से कम 84 प्रकार के तत्व होते हैं।

     इनमें से अधिकांश की थोड़ी-थोड़ी मात्रा शरीर के लिए फायदेमंद होती है। सामान्य नमक में 97 फीसदी हिस्सा सोडियम क्लोराइड का होता है। बाकी तीन फीसदी हिस्सा एडिटिव्स व आयोडीन का होता है। सेंधा नमक में ऊपर से आयोडीन मिलाने की जरूरत नहीं होती, जबकि सामान्य नमक में मिलाना पड़ता है। इस तरह सेंधा नमक सोडियम क्लोराइड के साथ-साथ अन्य खनिज भी शरीर को प्रदान करता है।

    सेंधा नमक कम रिफाइंड यानी ज्यादा नैचुरल। 


    सामान्य नमक को इसलिए ज्यादा पसंद किया जाता है क्योंकि यह सस्ता होता है और आसानी से भोजन में घुल-मिल जाता है। जबकि सेंधा नमक अपेक्षाकृत महंगा होता है।

    साथ ही दरदरा भी होता है जिससे यह भोजन में पूरी तरह से मिक्स नहीं हो पाता। लेकिन दरदरा होने का मतलब ही यह है कि इसे रिफाइंड नहीं किया गया है। जो चीज जितनी कम रिफाइंड होती है, वह उतनी ज्यादा नैचुरल होती है। रिफाइंड करने से महत्वपूर्ण खनिज हट जाते हैं। यानी सेंधा नमक हमारे लिए ज्यादा बेहतर है।

    सेंधा नमक कई बीमारियों में ज्यादा बेहतर। 


    किडनी बेहतर ढंग से काम कर सके, इसके लिए सोडियम और पोटेशियम में संतुलन जरूरी है। सेंधा नमक में दोनों तत्वों का बेहतरीन बैलेंस होता है।

    यह उन लोगों के लिए भी अच्छा है जिन्हें माइग्रेन की समस्या है। माइग्रेन की एक वजह मैग्नीशियम की कमी होती है जो सेंधा नमक पूरी कर देता है। यह कब्ज की समस्या में भी फायदेमंद है। यह हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।

    सेंधा नमक हाई बीपी में नुकसानदायक । 


    हाई बीपी के मरीजों के लिए सोडियम नुकसानदायक है। दोनों ही नमक में सोडियम की मात्रा काफी होती है। इसलिए हाई बीपी के मरीजों के लिए दोनों ही नमक की ज्यादा मात्रा अच्छी नहीं है।

    इसलिए बेहतर यह होगा कि चाहे सामान्य नमक हो या सेंधा नमक, हाई बीपी के रोगी कम ही इस्तेमाल करें।

    यह अवश्य पढ़े। :

    सेंधा नमक खाने के फायदे। 


    1. सेंधा नमक ब्लडप्रेशर करे कंट्रोल। 


    सेंधा नमक हाई ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में काफी लाभदायक है. इसी के साथ यह कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम रहता है।

    2. सेंधा नमक स्ट्रेस कम करने में। 


    सेंधा नमक स्ट्रेस कम को कम करता है. इसी के साथ यह सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोन्स का बैलेंस बनाएं रखता है जो तनाव से लड़ने में मदद करते हैं।

    3. सेंधा नमक बॉडी पेन को कम करने में। 


    यह नमक मांसपेशियों के दर्द और ऐंठन के साथ ही ज्वाइंट्स पेन को भी कम करता है।

    4.  सेंधा नमक साइनस में दे राहत। 


    साइनस का दर्द पूरे शरीर को तकलीफ देता है और इससे छुटकारा पाने के लिए सेंधा खाना फायदेमंद रहता है. अगर आपको स्टोन की प्राब्लम है तो सेंधा नमक और नींबू को पानी में मिलाकर पीने से कुछ ही दिनों में पथरी गलने लगती है।

    5. सेंधा नमक अस्थमा को करे दूर। 


    अस्थमा, डायबिटीज और आर्थराइटिस के मरीजों के लिए सेंधा नमक का सेवन काफी फायदेमंद होता है. नींद न आने की समस्या में भी सेंधा नमक काफी लाभदायक होता है.।

    Conclusion.

    आज तो सेंधा नमक की जरूरत इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि घर में लगे आरओ वाटर सिस्टम की वजह से हम उन कई महत्वपूर्ण खनिजों को पहले ही अपनी जिंदगी से बाहर कर चुके हैं जो हमें पहले पानी से मिल जाते थे।


    Ads middle content1

    Ads middle content2